बारां: शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय के बाहर खड़ी वार्ड बॉय की हीरो डिलक्स बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
Baran, Baran | Mar 24, 2025 शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय के बाहर सोमवार सुबह 11 बजे करीब वार्ड बॉय की हीरो डिलक्स बाइक चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।नारेडा निवासी छीतरलाल शर्मा ने बताया कि वह शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। सुबह 10 बजे करीब बाइक अस्पताल के सामने खड़ी की थी जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया बाइक नंबर RJ28SS 0620 है।