बारां: भारतीय नववर्ष खेल महोत्सव का जोश के साथ शुभारंभ, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Baran, Baran | Mar 24, 2025 भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में आजसे जिले में खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। यह महोत्सव पूरे सप्ताह भर जिलेभर में विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।आज के प्रथम आयोजन में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पावरलिफ्टिंग संघ के सहयोग से हुआ। संघ के सचिव कुशल पाल प्रजापति ने बताया कि विभिन्न वर्गों में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया