हुसैनाबाद: जनसेवा पहल को मिली नई रफ्तार: नाविकों को बांटे जीवन रक्षक जैकेट और लगाए जल शोधन संयंत्र
हुसैनाबाद। स्व. श्यामदेव सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर जनहित से जुड़ी कई पहल की गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया। शनिवार दोपहर युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह ‘टूटू सिंह’ ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सामाजिक आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वहीं सोन नदी तट पर नाविकों की