सिविल लाइन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे क्रेसर के पास से सबा 4 किलो गांजे के साथ आरोपी ओमप्रकाश पटेल को गिरफ्तार किया और उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गांजे की कीमत 80 हजार रूपये बताई गई है। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 19 फरवरी दोपहर 1:00 बजे जारी किया है।