दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पुलिस का चेकिंग अभियान नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾SHO विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई, आलमपुर निवासी मसूर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 05 सितंबर 2026 को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान करीब 11:18 बजे बिजलीघर के बराबर रजवाहे पर बिजलीघर के पिछले कोने से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मसूर पुत्र मंजूर, निवासी ग्राम आलमपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!!_#सहारनपुर #मिर्जापुर #मिर्जापुरपुलिस #सहारनपुरपुलिस #पुलिसकार्रवाई #चेकिंगअभियान #नाजायजचाकू #अवैधहथियार #अभियुक्तगिरफ्तार #आर्म्सएक्ट #SHOVinodKumar #विनोदकुमार #पुलिसअभियान #अपराधपरअंकुश #अपराधियोंपरकार्रवाई #यूपीपुलिस #UPPolice #SaharanpurNews #MirzapurNews #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस #सच्चाई_के_साथ_हरदम #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction