कहरा: नारायणी मेडिकल कॉलेज में मरीज से मिलने गई दो महिलाएं लापता, पति ने लगाई गुहार
सदर थाना क्षेत्र के सपतियाही गांव की रहने वाली 2 महिला 1 दिसंबर से लापता है। परिजन ने बताया कि दोनों महिला अपने 1 रिश्तेदार से मिलने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के नारायणी मेडिकल कॉलेज गई थी जिसके बाद से दोनों महिला लापता है। हम सभी के द्वारा गायब दोनों महिला को खोजने का काफी प्रयास किया मगर वह नहीं मिली। जिसके बाद सदर थाने में लिखित सकुशल बरामद का आवेदन दिया है।