कहरा: पतरघट पुलिस की दबंगई: छिनतई के आरोपी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
पतरघट थाना की पुलिस की दबंगई आई सामने। छिनतई की घटना में शामिल गिरफ्तार आरोपी रविराज की पतरघट पुलिस ने जमकर पिटाई कर डाली है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल सहरसा मे इलाज चल रहा है। आपको बता दे बीते दिनों छिनतई की घटना में शामिल आरोपी रविराज को पतरघट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया।