कहरा: सलखुआ थाना के सितुआहा में पैक्स चुनाव में वोट न देने पर एक व्यक्ति को घर से उठाकर मारपीट की गई, जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा वार्ड नं 6 का है। जहां पैक्स चुनाव में वोट नही देने का आरोप लगाकर दिनेश यादव, राजा यादव, सुरेंद्र यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी रड से मारकर पप्पू गुप्ता को जख्मी कर दिया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।