राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा जी ने रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे राजमहल प्रखंड क्षेत्र में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने मुख्यमंत्री सुदृढ़ीकरण कार्य योजना से राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मुंडमाला हल्दी भाया जमालपुर तक आरईओ सड़क,लालवन से सालबांद्रा तक आरईओ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।