पतरघट: पस्तपार थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई, थानाध्यक्ष और अंचल प्रशासन मौजूद रहे
शनिवार को पस्तपार थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित की गई जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई। अंचल प्रशासन एवं थाना अध्यक्ष अरममोद कुमार के मौजूदगी में कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तो कुछ मामलों को अगली तारीख दी गई