पतरघट: पतरघट प्रखंड में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में नीतीश कुमार पर बरसे राजस्थान के विधायक अभिमन्यु पूनिया
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार के युवा वर्ग को सही शिक्षा नहीं मिलने के कारण पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। जिस प्रकार से बिहार सरकार जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। सिर्फ वोट लेकर चले जाते हैं और जनता को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। ना ही सरकार शिक्षा या पलायन पर बात करना मुनासिब समझ