बक्सर: बक्सर में आईसीडीएस की डीपीओ ने कहा- सरकार की योजनाओं के कारण बेटियों को हर जगह मिल रहा मान सम्मान
Buxar, Buxar | Jan 24, 2025 आज बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों का मुकाबला कर रही है तथा पुरुषों से भी आगे निकल रही है। सरकार की योजनाओं के कारण बेटियों का हर जगह मान सम्मान बढ़ा है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे उक्त बातें आईसीडीएस की डीपीओ रंजना कुमारी ने कही। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले वासियों को उन्होने शुभकामनाएं दीं। उन्होने आईसीडीएस के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।