गांगड़तलाई: ग्रामीणों के सहयोग से गडूली में बना माताजी का मंदिर, आज होगी प्राण-प्रतिष्ठा
गांगड़तलाई तहसील क्षेत्र के गडूली गांव में वर्षों पुरानी आस्था अब साकार हो रही है। गांव में मां के मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन 121 कलशों के साथ गंगाजल यात्रा निकाली गई और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ।