देेेवरिया: शहर की यातायात समस्या को दूर करने के लिए सांसद व जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल का किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत
Deoria, Deoria | Jun 27, 2025 देवरिया शहर की यातायात समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार दोपहर एक बजे डूडा कैंपस के पास बने नवनिर्मित पार्किंग स्थल का भव्य उद्घाटन हुआ। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका लोकार्पण किया।करीब 15 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्किंग में टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ई-रिक्शा जमा होगा।