देेेवरिया: देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में दर्ज किया केस
Deoria, Deoria | Jun 27, 2025 शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मुहिम के तहत देवरिया पुलिस ने दो शातिर पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।गिरोह का लीडर शहाबुद्दीन पुत्र फरियाद निवासी पटैला, थाना खुटहन, जौनपुर और गैंग का सदस्य बजरंगी बिंद पुत्र नंदलाल निवासी मलहज, थाना शाहगंज हैं।