देेेवरिया: सिरजम गांव में निर्माणाधीन मंदिर में अधेड़ की संदिग्ध मौत, गांव में बनी चर्चा
Deoria, Deoria | Jun 27, 2025 गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव में शुक्रवार सुबह 8 बजे हीरालाल यादव पुत्र रामदेव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह रात में अपने निर्माणाधीन मंदिर में सोने गए थे, लेकिन सुबह घर नहीं लौटे। बड़े भाई लाल बहादुर यादव को शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो हीरालाल मृत अवस्था में पड़े थे।