देेेवरिया: देवरिया शहर में लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, CO सिटी संजय रेड्डी ने दी जानकारी
Deoria, Deoria | Jun 27, 2025 देवरिया शहर में एक दुकानदार ने मासूम लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी जिसकी शिकायत उसने अपनी मां से की थी। मां ने इस मामले में बीते गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जहां पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में सीओ सिटी संजय रेड्डी ने शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे जानकारी दी।