दमोह: नरसिंहगढ़ लूटकांड का दमोह sp ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार 8.50 लाख की संपत्ति बरामद
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026 दमोह देहात थाना के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा और धारदार कटर सहित करीब साढ़े आठ लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।