लग्जरी कारों से शराब तस्करी का बढ़ा ट्रेंड, दमोह पुलिस अलर्ट; तीन मामलों में 9 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी
दमोह। जिले में लग्जरी कारों के जरिए अवैध शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने हाल ही में बटियागढ़, तेजगढ़ और देहात थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए महंगी कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। तीनों मामलों में 9 से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने आज रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तस्कर पुलिस को भ्रमित करने और संदेह से बचने के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन दमोह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026