राम मंदिर चंदा चोरी, नीट पेपर लीक और किसानों के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार शाम 5 बजे विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई।
कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को खाद, बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व मंत्री हर्ष याद, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा, पंडित नितिन मिश्रा, दीपेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026