बक्सर: 25 मई को बक्सर पहुंचेंगी राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर, चलाएंगी मतदाता जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | May 18, 2024 25 मई को राज्य स्वीप आईकॉन मैथीली ठाकुर बक्सर पहुंचेंगी। शनिवार को अपर मुख्य सचिव-सह-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश पर जिला स्वीप कोषांग ने जानकारी दी। लोक सभा आम निर्वाचन के आलोक में बिहार राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर के द्वारा जिलें में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 25 मई को नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुती देंगी।