बक्सर: नगर के सिपाही घाट से 72 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 18, 2024 नगर के सिपाही घाट से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए है. उनके पास से विभिन्न ब्रांडों के करीब 72 लीटर शराब बरामद की गई है. पुलिस को यह कामयाबी सुबह मिली. इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को कोर्ट में सुर्पुद किया गया. जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.