बक्सर: सामान्य प्रेक्षक व डीएम ने पकड़ी मोड़ व कौआखोच के पास चेकपोस्ट का किया निरीक्षण,80 हजार रूपये नगद और शराब बरामद
Buxar, Buxar | May 18, 2024 बक्सर संसदीय क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक अनीज कनमनी जॉय व डीएम अंशुल अग्रवाल ने रोहतास जिला में आयोजित बैठक में भाग लेने हेतु जाने के क्रम में इटाढी प्रखंड के पकड़ी मोड़ स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चेकपोस्ट पर 80 हजार रूपये नगद और शराब भी पकड़ी गयी। इसके बाद कौआखोच चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया।