बक्सर: सिंडिकेट स्थित बुधनपुरवा मोड़ के पास से मोटरसाइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आमधार पर जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | May 18, 2024 नगर के सिंडिकेट स्थित बुधनपुरवा मोड़ के पास से चोरों ने एक मोटरसाइकिल दिन दहाडे चोरी कर लिया है. इस संबंध में शहर के मुनीम चौक निवासी जैनेन्द्र कुमार पांडेय ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें कहा गया है कि वे अपनी काली रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल खड़ी कर एक रिश्तेदान से मिलने बगल घर पर चले गए. कुछ देर वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी.