बक्सर: शांति नगर से 45 पीस शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | May 17, 2024 नगर थाना की पुलिस ने शांति नगर मुहल्ला में छापेमारी कर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर का नाम ओमप्रकाश है. वह सिकरौल थाना क्षेत्र के मथौली निवासी महेश कुमार सिंह का पुत्र है. उसके पास से दबंग देसी ब्रांड के टेट्रा पैक 45 पीस जब्त किए गए है. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया.