मुरैना के स्कूल में 2 महीने से नहीं बना मिड-डे मील, बच्चों ने बताई पूरी कहानी
मुरैना। जौरा तहसील के शासकीय प्राथमिक विद्यालय भैसाई में करीब दो महीने से मध्यान्ह भोजन नहीं बनने का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में बच्चों ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से स्कूल में खाना नहीं खाया है और पूछने पर कहा जाता है कि स्कूल में खाने के लिए कुछ नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में करीब 100 बच्चे दर्ज हैं, जबकि रोजाना 20-25 बच्चे ही पहुंचते हैं और रिकॉर्ड में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मध्यान्ह भोजन और उपस्थिति व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
#मुरैना #morena