बेतिया: संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने ज़मीन और पैसे के लिए हत्या का लगाया आरोप
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लच्छू बर्वद में आज 4 जुलाई शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने मौत को हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि जमीन और पैसों के लेन-देन को लेकर साजिश रची गई।