बेतिया: मीना बाजार स्थित कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, चुनाव आयोग गरीबों को मतदान से वंचित करने वाली योजना वापस ले
बेतिया से खबर है जहां मिना बाजार स्थित कार्यालय में आज 4 जुलाई शुक्रवार करीब एक बजे संयुक्त किसान मोर्चा, पश्चिम चंपारण की एक बैठक अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर तीव्र विरोध जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला