डुमरांव: पुतला फूंकने के बाद निगरानी विभाग के सचिव ने कार्रवाई का निर्देश दिया
Dumraon, Buxar | Jul 6, 2025 डुमरांव के डीके कॉलेज में भ्रष्टाचार का आरोप लगा संयुक्त छात्र मोर्चा (एनएसयूआई एवं छात्र राजद) द्वारा कॉलेज की अनियमिताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रभारी प्राचार्य का पुतला भी फूंका गया था। मामले में निगरानी विभाग के सरकार के संयुक्त सचिव रमाशंकर ने रविवार की सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया हैं