अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र के धुंधरी पुल के पास मिला शव, पहचान होते ही परिवार में मची चीख-पुकार
थाना अमरिया इलाके से एक बेहद अफसोसनाक खबर सामने आई है। कस्बा अमरिया के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी हाजी हबीब अहमद का शव रविवार सुबह करीब 9 बजे धुंधरी पुल के पास नहर में मिला। बताया गया कि वह सुबह नमाज के बाद नहर की तरफ गए थे, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने नहर में एक शव बहता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।