डिंडौरी: जिला चिकित्सालय में रैन बसेरा निर्माण के लिए एसडीएम रामबाबू देवांगन ने किया स्थल निरीक्षण
डिंडौरी जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजन व दूर दराज क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में प्रस्तावित रैन बसेरा निर्माण को लेकर एसडीम रामबाबू देवांगन ने स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में रविवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।