हरिहरगंज: हरिहरगंज आदर्श कंप्यूटर सेंटर में क्विज प्रतियोगिता, 170 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, टॉप-50 विद्यार्थी सम्मानित
हरिहरगंज शहर के मेन रोड स्थित आदर्श कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार के दोपहर 2:00 बजे किया गया। प्रतियोगिता में 170 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में टॉप-50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मो. अरमान अख्तर ने प्रथम स्थान प्राप्तकिया।