गुन्नौर: गांव मंडिकावली में घर में पूजा करते समय किशोरी को सांप ने काटा, उपचार के दौरान किशोरी की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मड़िकावली निवासी कल्यान सिंह की 14 वर्षीय पुत्री प्रेमशीला रविवार को घर के अंदर मंदिर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान घर के अंदर बैठे सांप ने किशोरी के पैर के अंगूठे में काट लिया। सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन घबरा गए और किशोरी को एक व्यक्ति के पास ले गए और झाड़ फूंक के चक्कर में लगे रहे। उपचार के दौरान किशोरी की हुई मौत।