नानपारा: नानपारा काली कुण्डा सरोवर का तहसीलदार ने पालिका के प्रयासों का लिया जायजा, दिए निर्देश
नानपारा में प्राचीन काली कुण्डा मंदिर के पवित्र सरोवर में जल निकासी के कार्य का तहसीलदार विकास कुमार ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारी बारिश के कारण सरोवर की दीवार ध्वस्त होने और जलभराव की स्थिति के बाद किया गया। लगातार हो रही घनघोर बारिश के चलते कुछ दिन पूर्व सरोवर की जल निकासी के लिए बनाई गई दीवार ध्वस्त हो गई थी।