लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में चार जगहों से तीन शराब तस्करों और 10 शराबियों को किया गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 4:43 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में 4 जगहों से 3 शराब तस्कर एवं 10 शराबी को गिरफ्तार किया. कजरा थाना क्षेत्र में बासुदेवपुर गांव से 2 सहोदर भाईयों को तथा जोकमैला लखीसराय से 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय स्टेशन से 3 एवं बड़हिया से 7 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.