अमरिया: अमरिया में भाकियू भानु ने किया बड़ा ऐलान, समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन
अमरिया ब्लॉक सभागार में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति की अगुवाई में भाकियू नेताओं ने एसडीएम मयंक गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और थाना प्रभारी अमित सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को 4 बजे ज्ञापन सौंपा।