बड़े बजट की फिल्मों के बीच कम बजट की ‘हनुमान अंश’ ने बनाई अलग पहचान, जल्द 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद: सरदार कुलविंदर सिंह
बस्ती। ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर दर्शकों में बढ़ते उत्साह के बीच बादशाह मल्टीप्लेक्स के मालिक सरदार कुलविंदर सिंह ने फिल्म की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े बजट की फिल्मों के बीच कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है और फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।
सरदार कुलविंदर सिंह ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ने अपनी कहानी और धार्मिक भावनाओं से लोगों को जोड़ने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि सनातन धर्म और आध्यात्मिक विचारों को आगे बढ़ाने का भी प्रयास है। यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों का लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है।
मल्टीप्लेक्स मालिक के अनुसार, बड़े बजट और भारी-भरकम प्रचार वाली फिल्मों के बीच ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन यह दिखाता है कि अच्छी कहानी, आस्था और भावनाओं से जुड़ी फिल्म को दर्शकों का समर्थन जरूर मिलता है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
Basti, Basti | Sep 10, 2026