डुमरा: तिरहुत स्नातक-शिक्षक चुनाव की तैयारी तेज, डीएम ने 11 कोषांगों को सौंपी जिम्मेदारी
सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों का गठन किया।