रामगंजमण्डी: हत्या के मामले में 57 साल से फरार 25 हज़ार के इनामी आरोपी को सुकेत पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सकेत थाना पुलिस ने 57 साल से फरार चल रहे आरोपी ,को देर रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। आरोपी प्रभूलाल सन 1968 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था, जो अपना नाम व सरनेम बदल कर दिल्ली में फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार के ईनाम की भी घोषणा की हुई थी।