रामगंजमण्डी: सुकेत में युवक ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम के सौंपा
रामगंजमंडी के सुकेत में अज्ञात कारणों के चलते एक 25 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। परिजन युवक को झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुचें जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रविवार सुबह करीब 11 बजे सुकेत थाना पुलिस झालावाड़ अस्पताल पहुचीं जहां परिजनों की सहमति से बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौप दिया गया।