रामगंजमण्डी: सुकेत में दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा हुआ, मामूली बात पर विवाद के बाद दोनों पक्षों ने कराया मामला दर्ज
रामगंजमंडी के सुकेत कस्बे में रविवार देर रात मामूली बात पर दो पक्षो में जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई। जिसका एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद के बाद एक पक्ष ने रात को और दूसरे पक्ष ने सोमवार शाम करीब 4 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसकी पुलिस जाँच कर रही है। मामला सुकेत कस्बे का है। जहां दोनों पक्षो में जमकर लाठी भाटा जंग हुई।