रामगंजमण्डी: साबू मैदान में RPL सीजन टू का हुआ आगाज, पुलिस उप अधीक्षक की बात पर सीआई ने मारा चौका
रामगंजमंडी शहर के साबू मैदान में RPL यानी रामगंजमंडी प्रीमियर लीग सीजन टू का आगाज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना की बोल पर सीआई मनोज सीकरवार ने चौका लगाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इसके बाद पहला मुकाबला राष्ट्रगान के साथ शुरू किया गया। जिसमे रायपुर और केवल नगर के बीच मैच खेला गया।