रामगंजमण्डी: डिंगसी में अज्ञात वाहन और बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार घायल, किया गया झालावाड़ रैफर
रामगंजमंडी में सुकेत थाना क्षेत्र के डिंगसी राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक अज्ञात वाहन और बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर टोल प्लाजा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल को झालावाड़ अस्पताल रैफर किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हिमांशु कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा था।