रामगंजमण्डी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामगंजमंडी में निकाली गई प्रभात फेरी, SDM ने शहीद पन्नालाल स्मारक पर दी सलामी
रामगंजमंडी मे रविवार सुबह 8 बजे राजकीय और गैरराजकीय स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान देशभक्ति नारेबाजी करते हुए छात्र - छात्राएं सड़को पर निकले। प्रभात फेरी में विधार्थियो ने घोष वादन और तिरंगा लहराते हुए कदम ताल किया। इसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे शहर के शहीद पन्नालाल यादव स्मारक पर सभी फेरिया पहुंची।