तोकापाल: कुरेंगा में बोर-हैंडपंप सूखे, पानी के लिए तरसे लोग, ग्रामीणों ने 27 मई को तोकापाल में चक्काजाम की चेतावनी दी
Tokapal, Bastar | May 23, 2026 भीषण गर्मी के बीच ग्राम पंचायत कुरेंगा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन लगातार शिकायतों और आवेदनों के बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है।