कोडरमा: समाहरणालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ
निर्वाचन शाखा, कोडरमा के सौजन्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। उन्होंने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली।