कोडरमा: सरस्वती पूजा को लेकर कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
कोडरमा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कोडरमा बीडीओ मनोज कुमार रवि उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पंडाल में अश्लील और किसी दूसरे धर्म को ठेस पहुंचाने वाला गाना नहीं बजाना है।