कोडरमा: बाल विवाह मुक्त झारखंड निर्माण हेतु कोडरमा के करियाबार स्कूल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
बाल विवाह मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर आज कोडरमा के करियाबारी स्कूल मैदान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार 2 बजे किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।