कोडरमा: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जागरूकता वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
जिला कोडरमा में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए व्यापक प्रचार–प्रसार एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा जन्म–मृत्यु पंजीकरण जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर जन्म–मृत्यु पंजीकरण से संबंधित जानकारी देगा।