कोडरमा: राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा की टीम बनी चैंपियन
कोडरमा जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। जामताड़ा में आयोजित 18वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडरमा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कोडरमा की टीम ने गढ़वा जिला की टीम को कड़े संघर्ष के बाद टाई-ब्रेकर मुकाबले में 2 अंकों से पराजित किया।